
चटक धूप ने दिलायी ठंड और गलन से राहत
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। हल्का कोहरा और गलन से रविवार की सुबह सात
गाजीपुर, संवाददाता। हल्का कोहरा और गलन से रविवार की सुबह सात बजे ही निजात मिल गयी। कड़ी धूप खिलते ही मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। हर दिन के अपेक्ष न्यूनतम अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि रात का तापमान अब भी अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव आया है, जिससे कोहरा जल्दी छंट रहा है और कोल्ड डे जैसी स्थिति फिलहाल खत्म हो गई है। पीजी कालेज में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने कहा कि 12 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं दोबारा सक्रिय हो सकती हैं। इसके चलते तापमान में फिर गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। घना कोहरा भी वापस लौटने की संभावना जताई है। हालांकि उन्होने कहा कि पूर्व के अपेक्षा अब ठंड में कमी रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




