एसआईआर: 90 हजार से ज्यादा ने वोटर बनने को भरा फॉर्म

Mar 07, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह मार्च को समाप्त हो गई। 90,000 से अधिक लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म भरे, जबकि 7,000 से अधिक ने नाम काटने के लिए आपत्ति दर्ज की। दावों का निस्तारण 27 मार्च तक होगा और अंतिम सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी।

एसआईआर: 90 हजार से ज्यादा ने वोटर बनने को भरा फॉर्म

गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, काटने और संशोधन के लिए फॉर्म छह, सात और आठ भरने की अंतिम तिथि छह मार्च को खत्म हो गई। जिले में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म भरा है। वहीं नामों को काटने के लिए सात हजार से ज्यादा लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूरी की जाएगी। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उप निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन के बाद लोगों के नाम जोड़ने, गलत नामों को हटाने और गलतियों को संशोधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। वेबसाइट पर शनिवार को दोपहर 12 बजे तक अपडेट आकड़ों के अनुसार कुल 90710 लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म छह ऑनलाइन और ऑफलाइन भरा है।इसमें जखनिया से 11285 फॉर्म, सैदपुर से 13367 फॉर्म, गाजीपुर सदर से 10978 फॉर्म, जंगीपुर से 12106 फॉर्म, जहूराबाद से 13720 फॉर्म, मुहम्मदाबाद से 15767 फॉर्म और जमानियां से 13667 फॉर्म भरे गए हैं। इसके अलावा बाहर रहने वाले 21 एनआरआई ने भी फॉर्म 6ए भरा है। भरे गए फॉर्म का निस्तारण किया जा रहा है।इसके अलावा मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन करने या मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रति स्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन करने एवं निवास स्थान परिवर्तन हो जाने को लेकर कुल 34200 लोगों ने फार्म आठ फॉर्म भरा है। इसमें जखनिया से 4280 फार्म, सैदपुर से 5130 फार्म, गाजीपुर सदर से 3804 फार्म, जंगीपुर से 4582 फार्म, जहूराबाद से 5091 फार्म, मुहम्मदाबाद से 5322 फार्म और जमानियां से 5991 फार्म भरे गए हैं।जंगीपुर और सैदपुर से सबसे ज्यादा आपत्तिआलेख्य प्रकाशित नामावली में सम्मिलित नाम को हटाने के लिए सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 7023 लोगों ने फॉर्म सात भरा है। सबसे ज्यादा जंगीपुर से 1492 फार्म भरे गए हैं। दूसरे नंबर पर सैदपुर है जहां से 1286 फार्म भरे गए हैं। इसके अलावा जखनिया से 825, गाजीपुर सदर से 547, जहूराबाद से 969, मुहम्मदाबाद से 894 और जमानियां से 1010 लोगों ने मतदाता सूची पर आपत्ति जताई है। लोगों की ओर से की गई आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।77 हजार से ज्यादा मतदाता हुए मैप्डउप निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर की प्रक्रिया में 1 लाख 40 हजार 370 मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में मिले थे। शत प्रतिशत मतदाता को नोटिस दिया गया था। लोगों ने कागजात जमा करने के साथ ही जवाब दिया। जिसके बाद 77295 मतदाताओं की मैपिंग कर ली गई है। बचे हुए मतदाताओं की भी मैपिंग कराई जा रही है। निर्धारित तिथि तक मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।83 प्रतिशत नोटिस का हुआ निस्तारणउप निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कुल 655086 लोगों को नोटिस दिया गया था। इसमें 1 लाख 40 हजार 370 नो मैपिंग वाले मतदाता भी शामिल थे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), अतिरिक्त एईआरओ ने अब तक 83 प्रतिशत नोटिसों का निस्तारण कर दिया है। बचे हुए नोटिसों को भी जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा।चार लाख वोटरों के हटे हैं नामएसआईआर से पूर्व जिले में वोटरों की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। एसआईआर के बाद छह जनवरी को प्रकाशित आलेख में मतदाताओं की संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान कुल चार लाख आठ हजार 689 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।