Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsVolleyball Competition Held on Ambedkar Mahaparinirvan Day in Kasimabad
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

संक्षेप:

Ghazipur News - सिधागरघाट में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कासिमाबाद के सवना ग्राम पंचायत में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक शैलेंद्र कुमार राणा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। प्रतियोगिता में कई जिलों और बिहार की टीमों ने भाग लिया।

Dec 06, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

सिधागरघाट। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कासिमाबाद के सवना ग्राम पंचायत में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक शैलेंद्र कुमार राणा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मऊ, गाजीपुर, बलिया सहित बिहार की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बब्बन आर्य, तेजकुमार, ओभ नाथ राणा, श्रीराम प्रसाद, विनोद दास, राकेश, लालजी प्रसाद, रामजी राव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधान प्रतिनिधि श्रीभगवान राम ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।