Ghazipur News: मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: सैदपुर में दो लोगों पर नकाबपोश युवकों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। 10 से 12 युवकों ने फिरोज और यूनुस को रास्ते में रोका और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में उपचार मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

Ghazipur News: मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Ghazipur News: सैदपुर। सैदपुर से दुकान बंद कर मंगलवार की देर रात घर लौट रहे दो लोगों के साथ मुड़ियार के पास रास्ता रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों के मुताबिक, रास्ते में 10 से 12 नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में भितरी बाजार निवासी 49 वर्षीय फिरोज पुत्र यूसुफ और 33 वर्षीय यूनुस पुत्र अयूब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित फिरोज ने बताया कि वो सैदपुर में वेल्डिंग का काम करते हैं और रोज की तरह दुकान बंद कर यूनुस के साथ घर लौट रहे थे।

इस दौरान मुड़ियार के पास पहुंचते ही कुछ नकाबपोशों ने उन्हें रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की। उनके हमले में फिरोज के सिर में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान 15 से अधिक टाका लगाए गए। उनके दोनों हाथों में भी चोटें बताई गई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं यूनुस को भी मारपीट में चोट लगी। भितरी चौकी प्रभारी अनोज सिंह ने बताया कि मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: मारपीट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज