
दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल
Ghazipur News - भवानीपुर गांव में बांस की खुत्थी हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार महिलाएं समेत कुल सात लोग घायल हुए, जिन्हें सैदपुर सीएचसी लाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बांस की खुत्थी जबरदस्ती हटाने के विवाद में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से चार महिलाएं समेत कुल सात लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को सैदपुर सीएचसी लाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पीड़ित ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी है। गंभीर रूप से घायल भवानीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामसुंदर पुत्र स्व. राजाराम ने आरोप लगाया कि उनके घर तक आने वाले रास्ते में बांस की खुत्थी थी। लेकिन वहां पर कब्जा कर उस पर चहारदीवारी बनाने के लिए विपक्षी धर्मेंद्र ने उसे जेसीबी से उखड़वा दिया।
वहां चहारदीवारी बनाकर हमारा आवागमन रोकना चाह रहे थे। इसका हमने विरोध किया तो विपक्षियों ने गली व घर में घुसकर मेरे साथ ही मेरे भतीजे 35 वर्षीय रामाशीष सहित 48 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी राममूरत, 26 वर्षीय नीतू पत्नी अजय व मायके आई डढ़वल निवासी 35 वर्षीय सरोज पत्नी अजीत को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। घायल परिजन फौरन कोतवाली व वहां से सैदपुर सीएचसी आए। लेकिन सिर में चोट लगने से चाचा व भतीजे को रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




