हाफ पैंट पहनकर काम करने को लेकर मारपीट, पांच पर केस दर्ज
दिलदारनगर (गाजीपुर) में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि किशन सिंह यादव का गाँव के कुछ लोगों ने हाफ पैंट पहनने पर गाली दी और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रकसहा गांव में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रकसहा निवासी किशन सिंह यादव पुत्र विसर्जन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 16 जून 2026 को शाम को वह अपने घर पर हाफ पैंट पहनकर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रंग बहादुर सिंह यादव, विकास यादव, सोनू यादव, आकाश यादव तथा कोमल यादव उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हाफ पैंट पहनकर काम करने को लेकर आपत्ति जताई। किशन के अनुसार जब गाली-गलौज का विरोध किया तो सभी आरोपितों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


