Ghazipur News: बीस दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: जखनिया। जखनिया विद्युत उपकेंद्र के मोलनापुर उर्फ ताल गांव में पिछले महीने 16 जुलाई को ट्रांसफार्मर जल गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर दी और

Ghazipur News: जखनिया। जखनिया विद्युत उपकेंद्र के मोलनापुर उर्फ ताल गांव में पिछले महीने 16 जुलाई को ट्रांसफार्मर जल गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर दी और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर से पांच ट्यूबवेल सहित दर्जनों से अधिक घरों की बिजली जलती है। धान की फसल के लिए बिजली की नितांत आवश्यकता है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव के लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं।
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।


