नगर में पहुंची विजिलेंस पर विभाग को पता नहीं

Apr 08, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - मुहम्मदाबाद में विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं थी, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपखंड अधिकारी और बिजली विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित नहीं थे। नागरिकों ने मांग की कि कार्रवाई के दौरान विभाग का कोई अधिकारी मौजूद होना चाहिए।

नगर में पहुंची विजिलेंस पर विभाग को पता नहीं

मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर उदयभान मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों यह कार्रवाई की गई। हालांकि इस कार्रवाई के बारे में ना तो जेई को और ना ही एसडीओ को जानकारी थी। बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। उपखंड अधिकारी अमित कुमार राय बताया कि नगर में ऐसी किसी कार्रवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं कार्रवाई करने पहुंचे विजिलेंस के सब इंस्पेक्टर ने भी लोगों को कार्रवाई के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

इससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई। लोगों का कहना था कि कार्रवाई के दौरान कम से कम विभाग का कोई व्यक्ति होना चाहिए। साथ ही किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई इसकी भी जानकारी देनी चाहिए। इस संबंध में बिजली वितरण खंड आमघाट के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि डिवीजन क्षेत्र में विजिलेंस टीम के कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है। विजिलेंस टीम को विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।