विद्या भास्कर राय बने आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक

Apr 11, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - रेवतीपुर के निवासी विद्या भास्कर राय का चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर हुआ है। उनकी सफलता को कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया गया है। विद्या ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की और अपने परिवार के समर्थन के साथ आगे की तैयारी कर रहे हैं।

विद्या भास्कर राय बने आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक

रेवतीपुर। स्थानीय गांव के निवासी विद्या भास्कर राय का चयन एसएससी के माध्यम से आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष है। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। विद्या भास्कर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से और इंटरमीडिएट गाजीपुर से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की और वर्ष 2025 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। सफलता पर उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां भारती राय और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण, धैर्य और निरंतर मेहनत जरूरी है।

पिता रमापति राय के निधन के बाद भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे विद्या भास्कर अब प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना लेकर आगे की तैयारी में जुटे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।