Vandalism of Dr B R Ambedkar Statue in Bihar Police Investigate डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsVandalism of Dr B R Ambedkar Statue in Bihar Police Investigate

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Ghazipur News - पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बीर सिंहपुर में अराजकतत्वों ने डॉ.

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 12 Sep 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बीर सिंहपुर में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बीर सिंहपुर गांव के बाहर एक चबूतरे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा ग्रामीणों ने स्थापित की है। शुक्रवार की सुबह जब लोग उसे रास्ते से जा रहे थे तो देखा कि भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। वहीं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर ईंट से वार कर दिया है।

यह सूचना मिलते ही ग्रामीणों के वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना बरेसर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए प्रतिमा की मरम्मत कराई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक रुस्तम खान ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।