4600 विद्यालयों ने डेटा किया अपलोड

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में, परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों और विद्यालयों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए अभियान चलाया है। 915 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड किया गया है और 4600 विद्यालयों की सूची यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड की गई है। यह अभियान छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

4600 विद्यालयों ने डेटा किया अपलोड

गाजीपुर। जिले में स्कूली वाहनों और विद्यालयों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाया जा रहा विशेष अभियान 915 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है, जबकि करीब 4600 विद्यालयों की सूची यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। एक अप्रैल से शुरू इस अभियान के तहत 15 अप्रैल तक कुल 5358 विद्यालयों को ऑनबोर्ड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभियान के तहत अब तक विभाग का उद्देश्य सभी स्कूलों और उनके वाहनों का डेटा एकीकृत कर सुरक्षा और निगरानी को मजबूत बनाना है।एआरटीओ धनवीर यादव ने बतायाकि इस पोर्टल पर स्कूलों, वाहनों, चालकों और परिचालकों से संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अभियान के दौरान शेष विद्यालयों और वाहनों को भी जल्द से जल्द पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे ऑन बोर्डिंग कार्य शीघ्र पूरा करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।