Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUttar Pradesh Panchayati Raj Sanitation Workers Union Holds Oath Ceremony for Newly Elected Officials
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

संक्षेप: Ghazipur News - फोटो-14 जिला महामंत्री अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के जिला महामंत्री अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के जिला महामंत्री अजय

Sat, 23 Aug 2025 11:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाइयों के नवचयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि एडीपीआरओ निलेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। डीपीआरओ ने कर्मियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी बरतने और गांवों की स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील की। एडीपीआरओ ने कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्राम विकास संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, और कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय और प्रदेश अध्यक्ष सुनीता यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार और अध्यक्षता राम सिंघासन राम ने की।