राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम जिले में आज आएंगी
Mar 07, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को गाजीपुर जिले का दौरा करेंगी। वह जमानियां तहसील में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी और ग्रामीण अभियंत्रण एवं ग्राम्य विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह जन-चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएँ और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

गाजीपुर। राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग और समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश, विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को जिले का दौरा करेंगी। दोपहर में जमानियां तहसील के निरीक्षण भवन, सिंचाई विभाग में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और ग्रामीण अभियंत्रण और ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद मंत्री डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, ग्राम-बरुईन और ग्राम-मोहम्मदपुर में जन-चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


