Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUttar Pradesh Launches Cow Breeding Incentive Scheme for Indigenous Breeds
गो-पालन के लिए 48 इकाइयों को लक्ष्य आवंटित

गो-पालन के लिए 48 इकाइयों को लक्ष्य आवंटित

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशीय नस्ल की गायों के पालन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा और गंगातीरी गायें शामिल हैं। पशुपालक को अधिकतम दो गायों के लिए धनराशि मिलेगी। आवेदन नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा।

Dec 06, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। नंदबाब दुग्ध मिशन अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना में उच्च गुणवता और उत्पादकता वाली स्वदेशीय नस्ल की गायों को पालने लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसमें उन्नत नस्ल की गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा एवं गंगातीरी गाय के लिए निर्धारित प्रतिदिन की दूध उत्पादकता की प्रोत्साहन धनराशि देय है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके शाही ने बताया कि योजना में पशुपालक को अधिकतम दो गायों के लिए प्रोत्साहन धनराशि अनुमन्य है। यह योजना व्यक्तिगत लाभार्थी परक है। किसी भी समूह, , फर्म और संगठन को योजना के तहत आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदन पत्र का प्रेषण गाय की अवधि की तिथि से 45 दिन के अन्दर करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीमा होना अनिवार्य है। प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम रो अवमुक्त किया जायेगा। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किया जायेगा। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी कार्यालय और नजदीकी पशु चिकित्सालय से सम्पर्क किया जा सकता है। जिले में में 48 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।