Ghazipur News: लाभांश में तीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर कोटेदारों ने जतायी खुशी
Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लिए लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि कर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लाइव प्रसारण कर दिखाया गया। सांसद संगीता बल्वंत ने कहा कि यह घोषणा उपहार है और कोटेदारों का मान-सम्मान बढ़ा है। डीएम अनुपम शुक्ला ने राशन को मूलभूत अधिकार बताया।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के लिए लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 125 प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसे लेकर सातों विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित कर दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम लोक भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र में रायफल क्लब में लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत और विशिष्ठ अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और डीएम अनुपम शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और लाभांश वृद्धि के निर्णय पर प्रसन्नता जतायी।
लाभांश वृद्धि की घोषणा
राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि के अन्नपूर्णा भवन संचालकों लिए लाभांश वृद्धि की घोषणा उपहार है। उन्होने उपस्थित सभी संचालाकों को श्रावण मास, नागपंचमी पर्व तथा लाभॉश वृद्धि पर शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनका सम्मान बढ़ा है और यह निर्णय उनके लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कोटेदारों के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है तथा जनता का विश्वास भी उनके प्रति मजबूत हुआ है। अब अन्नपूर्णा भवनों के माध्यम से उचित दर विक्रेता में खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्री का विक्रय कर सकेंगे। इससे उन्हें अधिक लाभांश प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कोटेदारों के लिए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवनों में वेयरहाउस की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उचित दर विक्रेता आवश्यक वस्तुओं का सुरक्षित रख-रखाव एवं स्वतंत्र रूप से विक्रय कर सकेंगे।
राशन का मूलभूत अधिकार
डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि राशन मूलभूत अधिकार है, राशन सभी पात्र लोगों तक पहुंचें, यह जरूरी है। इस क्षेत्र में बायोमेट्रिक विधि सहित अन्य सुधार हुए हैं। स्वयं सहायता समूह को भी प्रमोट किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की इसमें सहभागिता बढ़ सके। ऐसे राशन कार्ड होल्डर जो अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। जिससे पात्र व्यक्ति, दिव्यांग सहित अन्य को राशन कार्ड से जोड़ते हुए उनका राशन कार्ड बनवाया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड और फैमिली आईडी से भी आच्छादित किया जा रहा है। उचित दर विक्रेता सीधे जरूरतमंद उपभोक्ताओं से जुड़े होते हैं। वे प्रशासन और उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। लाभांश में की गई वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान तथा जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


