10 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची के डूप्लीकेशन और कम्प्यूटरीकरण 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। अंतिम प्रकाशन 10 जून तक किया जाएगा।

10 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

गाजीपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अविनाश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी की गयी है। इसमें त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कराये जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मतदाताओं के डूप्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्रवाई 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। इसके बाद मतदान केन्द्र का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां 29 से नौ जून तक करायी जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून तक है। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ के निर्देशन एवं नियंत्रण में तैयार किये जाएंगे।

उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। हर कार्य कार्यक्रम के अनुसार ही पूरें कराये जाएंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।