Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUP Schools to Provide Nutritious Snacks from December 2025 under PM Mid-Day Meal Scheme
परिषदीय स्कूलों के छात्रों को मिलेगी चिक्की, रामदाने के लड्डू

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को मिलेगी चिक्की, रामदाने के लड्डू

संक्षेप:

Ghazipur News - खानपुर में, पीएम पोषण मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक मूंगफली की चिक्की, चौलाई, रामदाना के लड्डू और भुने हुए चने दिए जाएंगे। प्रत्येक छात्र को प्रति सप्ताह 5 रुपये की दर से पोषक आहार वितरित किया जाएगा।

Dec 06, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम पोषण मध्याह्न भोजन में फ्लेक्सी फंड से परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को दिसंबर से मार्च 2026 तक मूंगफली की चिक्की, चौलाई, रामदाना के लड्डू और भुने हुए चने दिए जाएंगे। उक्त योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर से विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्रों को सप्ताह में एक दिवस पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिवस की दर से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका पत्र निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ने समस्त जिलाधिकारियों को भेजा है। इसका वितरण प्रत्येक गुरुवार कुल 13 विद्यालय दिवस के लिए किया जाएगा। यह पोषक आहार प्रत्येक छात्र को 20 ग्राम की मात्रा में अथवा भुना चना प्रत्येक छात्र को न्यूनतम 50 ग्राम की मात्रा में वितरित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से योजना का निरीक्षण किया जाएगा। सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन समस्त परिषदीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों में जहां मध्याह्न भोजन योजना संचालित होती है, इसका किया जाएगा।