पात्र महिला और बच्चों को मिले बाल सम्मान योजना का लाभ
गाजीपुर में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत जिला संचालन समिति की बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को पात्र महिलाओं एवं बच्चों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की।

गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित निवर्तन कक्ष में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इस योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र महिलाओं एवं बच्चों को निर्धारित समय में सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास तथा सहायता के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त मामलों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
महिला एवं बाल सुरक्षा पर चर्चा
डीएम ने विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिया। उन्होने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
योजना का उद्देश्य
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक सहयोग प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोड़, सीडीओ आलोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


