14 और 15 मार्च को होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

Mar 09, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में पुलिस लाइन सभागार में डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा की उपस्थिति में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। डीएम ने परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

14 और 15 मार्च को होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

गाजीपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा की मौजूदगी में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को करायी जाएगी। डीएम ने बताया कि 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिये लिखित परीक्षा करायी जायेगी। इस परीक्षा में ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी की तैनाती की गयी है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा, एडीएम दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।