परीक्षार्थियों को गणित और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने उलझाया

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया, जबकि कुछ ने इसे सरल बताया। परीक्षा में 7205 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कड़ी धूप और जाम ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया।

परीक्षार्थियों को गणित और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने उलझाया

गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को (अंतिम दिन) सकुशल संपंन हो गयी। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र कठिन तो कुछ ने सरल बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार, सामान्य ज्ञान, साहित्य के साथ ही गणित और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने उलझाया। पहली पाली में 1241 और दूसरी पाली में 1154 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जनपद के 12 केंद्रों पर आरक्षी भर्ती परीक्षा करायी गयी। परीक्षा को लेकर मंगलवार की रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। रात में गैर जनपदों के अभ्यर्थियों के आने के कारण होटल और गेस्ट हाउस फुल थे। कई परीक्षार्थियों ने स्टेशन पर ही रात गुजार दिया। बुधवार की परीक्षार्थियों ने सुबह नौ बजे से केंद्र में प्रवेश दिया गया। तलाशी और बायोमीट्रिक के बाद दस बजे प्रथम पाली में परीक्षा शुरू हुई। दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर निकले अधिकतर अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए। वहीं, कुछ ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। इसी तरह दूसरी पाली में भी परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा। गणित और रीजनिंग के सवाल कठिन रहे। अनुपात, साधारण ब्याज, प्रतिशत, मान ज्ञात करना आदि प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान के सवालों ने भी थोड़ा उलझाया। केंद्रों के निरीक्षण में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट जुटे रहे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखा गया। एसपी सिटी डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 96 सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें पहली पाली की परीक्षा में 4800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1241 अनुपस्थित रहे, जबकि 3559 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दसूरी पाली की परीक्षा में 48 सौ परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3646 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1154 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 7205 उपस्थित और 2395 अनुपस्थित रहे।

कड़ी धूप से परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

बुधवार की सुबह 09:00 बजे के बाद कड़ी धूप से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गयी थी। वह छांव देखकर इधर उधर खड़े रहे। वहीं परीक्षा देने के बाद भी कड़ी धूप होने के कारण और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा देकर निकले छात्र पानी अन्य सामग्री के दुकानों की ओर दौड़ लगा दी।

जाम से लोगों को हुई परेशानी

शहर में परीक्षा देकर केंद्रों से छुटे परीक्षार्थियों के कारण शहर के महुआबाग, लंका सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को जाम के झाम से भी जूझना पड़ा। हर चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने लोगों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी। इसमें महिला अभ्यर्थियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कब हुई?−
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को (अंतिम दिन) सकुशल संपंन हो गयी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur Newsपरीक्षार्थियों को गणित और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने उलझाया