Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUP Police Family Sports Event Celebrating Physical and Mental Development
सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा शेखर

सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा शेखर

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में पुलिस लाइन में वामा सारथी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, रिले, रस्सा कसी जैसे खेल शामिल थे। एसपी डा. ईरज रजा की पत्नी कल्याणी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिला।

Nov 16, 2025 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन के परिसर में रविवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौ मीटर, दो सौ मीटर की दौड़, रिले रेस, रस्सा कसी, कुर्सी दौड़, नींबू- चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता एवं मनोरंजक खेल आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मी सहित उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। एसपी डा. ईरज रजा की पत्नी कल्याणी के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कहा कि पुलिस लाइन परेड ग्राउंड और क्रीड़ा स्थल में पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों के शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेल प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शेखर, दूसरे स्थान पर आरूष और तीसरे स्थान पर अंश कुमार रहे। वहीं सौ मीटर के बालिका दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ईशानी शुक्ला, दूसरे स्थान पर श्रेजल और तीसरे स्थान पर निधी कुमारी रही। वहीं 200 मीटर बालक के दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकाश, दूसरे स्थान पर युवराज और तीसरे स्थान पर संयम रहे। दौ सौ मीटर के बालिका दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ईशान्वी रहे। एसपी डा. ईरज राजा ने बच्चो एवं अभिभावकों से कहा कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देते हुए प्रोत्साहित किया।