
नौ फरवरी से शुरू होगी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा
Ghazipur News - गाजीपुर में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा मुंशी-मौलवी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। कुल 2007 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सचल दलों का गठन किया गया है।
गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी तथा आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए तैयारी तेज हो गयी है। यह परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सुचारू आयोजन के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं में कुल 2007 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपद में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा शुचितापूर्ण और सकुशल संपंन कराने के लिए हर बिंदुओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तीन सचल दल बना है।
हर सचल दल में एक जिलास्तरीय अधिकारी और दो दो शिक्षकों को शामिल किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि परीक्षाओं को कराने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। मुंशी व मौलवी की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11:00 बजे के मध्य होंगी, जबकि आलिम की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच संपन्न होंगी। उन्होने बताया कि मदरसा मोहसील उलूम सकलेना बाद को संकलन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के माध्यम से सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही है। परीक्षा कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गयी है। जल्द ही प्रश्न पत्र भी आ जाएगा। जिसके केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेज दी जाएगी। बताया कि केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी केंद्र पर परीक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




