दो करोड़ से भुड़कुड़ा मठ का सुंदरीकरण कार्य शुरू

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस योजना में मठ परिसर का सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। क्षेत्रीय लोगों ने इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

दो करोड़ से भुड़कुड़ा मठ का सुंदरीकरण कार्य शुरू

जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण और विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना के तहत मठ परिसर में सुंदरीकरण, भवन निर्माण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। भुड़कुड़ा मठ सतनामी संत परंपरा से जुड़ा एक प्राचीन आध्यात्मिक केंद्र है, जिसकी पहचान पूर्वांचल ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक फैली हुई है। संतों की तपस्थली और समाधियों से जुड़ा यह स्थल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। इसी क्रम में मठ परिसर में सिद्धपीठ भुड़कुड़ा के पीठाधीश्वर महंत शत्रुघ्नदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्माण कार्यों के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अंकित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। लोगों का कहना है कि मठ के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर मठ प्रबंधक उमाशंकर पांडेय, कन्हैया सिंह, प्रमोद मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।