UP CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters to Newly Selected Instructors सात अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsUP CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters to Newly Selected Instructors

सात अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 7 Sep 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
सात अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र

गाजीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की मौजूदगी में देखा और सुना गया। इसके बाद सात अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर नियुक्ति को पारदर्शी तरीके से करायी जा रही है। उन्होने नव नियुक्त अनुदेशकों को शुभकमानाएं देते हुए बधाई दिया।

नियुक्ति पत्र मिलने नव नियुक्त अनुदेशक उत्साहित दिखे। नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने बताया कि शासन द्वारा लगातार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता उत्कृष्ट किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।