बेमौसम बूंदाबादी से किसान चिंतित, गेहूं फसल पर संकट
Ghazipur News - गाजीपुर में सुबह से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल कटाई के दौर में है, लेकिन बारिश से फसल गीली हो रही है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मौसम साफ न होने पर उत्पादन में कमी और आर्थिक नुकसान का खतरा है।

गाजीपुर। सुबह से जिलेभर में हो रही बेमौसम बूंदाबादी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर गेहूं की फसल पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण फसल गीली हो रही है, जिससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन में कमी आ सकती है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा, कटाई में भी देरी हो रही है, जिससे मजदूरी और अन्य खर्च बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


