अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली की आवाजाही अनियमित होने से लोगों में नाराजगी है। लो वोल्टेज और पानी की कमी से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे तक बिजली नहीं मिल रही है। विद्युत विभाग का कहना है कि गर्मी के कारण लोड बढ़ गया है।

अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गाजीपुर। पिछले कुछ दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, बिजली की आवाजाही का कोई निश्चित समय न होने से उपभोक्ताओं मे नाराजगी बनी है। शहर के मुख्य इलाकों लंका, महुआबाग, रौजा, विशेश्वरगंज आदि मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या बनी है। बिजली न रहने से पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं, जिससे सुबह के समय लोगों को पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। बिजली पर आधारित छोटे उद्योगों और दुकानों का काम पूरी तरह ठप हो जा रहा है। ग्रामीण फीडरों की स्थिति और भी चिंताजनक है।

सैदपुर, जखनियां, जमानियां और मोहम्मदाबाद के ग्रामीण अंचलों में 10 से 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने समय पर बिजली बिल भरते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर हमें केवल अंधेरा और आश्वासन मिल रहा है। गर्मी में बिना पंखे के रहना दूभर हो जा रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि बढ़ती गर्मी के कारण लोड अचानक बढ़ गया है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ रहा है और केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। विभाग का कहना है कि जर्जर तारों की मरम्मत और ओवरलोडिंग को कम करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।