Ghazipur News: मेदनीपुर में 17 सितंबर को होगा बिरहा मुकाबला
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: देवकली के मेदनीपुर बाजार में 16 और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजनोत्सव होगा। 16 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी और 17 सितंबर को बिरहा मुकाबले का आयोजन होगा। इसमें जौनपुर और गाजीपुर के लोकगीत गायक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक नेता भी शामिल होंगे।

Ghazipur News: देवकली। करंडा ब्लॉक के मेदनीपुर बाजार में 16 व 17 सितंबर को दो दिवसीय विश्वकर्मा पूजनोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजक प्रेमानंद विश्वकर्मा और राम आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को शाम चार बजे भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन होगा। 17 सितंबर को दिन में जौनपुर की लोकगीत गायिका माया मूर्ति और गाजीपुर के गायक बुल्लू यादव के बीच बिरहा मुकाबला होगा। वहीं रात आठ बजे से आजमगढ़ की गायिका उजाला यादव और प्रयागराज के गायक त्रिभुवन यादव के बीच बिरहा का शानदार मुकाबला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जयकिशुन साहू और राजकुमार पांडेय के शामिल होने की संभावना है।

