एकात्म मानववाद ने संगठन को दिया वैचारिक आधार : भानु प्रताप

Mar 08, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के एक निजी विद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ष 2026 के तहत दो दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विकास और विचारधारा पर चर्चा की।

एकात्म मानववाद ने संगठन को दिया वैचारिक आधार : भानु प्रताप

गाजीपुर, संवाददाता। सदर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ष 2026 के तहत दो दिनी कार्यशाला हुई। यह आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने कार्यशाला में सहभागिता करते हुए जानकारी ली। प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर विस्तृत विचार रखते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि जनसंघ के दौर से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक संघर्षों का सामना करते हुए देश की राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया है।उन्होंने

कहा कि पार्टी के महान विचारकों जैसे दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने संगठन को वैचारिक आधार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार कर रही है।दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सत्र की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कल्पना कुशवाहा, रोली शर्मा और प्रतिभा शर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, गोपाल राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।