स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू होकर ट्रक पलटा
Apr 05, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लदी दाल सड़क पर बिखर गई। चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। ट्रक कानपुर से दाल लेकर बिहार के रोहतास जा रहा था।

मरदह। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात कासिमाबाद के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक में लदी दाल सड़क सहित आसपास बिखर गयी। हालांकि चालक और खलासी को हल्की चोट आयी। आसपास के लोगों ने दोनों का समीप के अस्पताल में इलाज कराते हुए भेज दिया। ट्रक चालक अजय सिंह एवं खलासी शैलेंद्र सिंह निवासी सीथौरा थाना हदगांव फेतेहपुर कानपुर ने बताया कि अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह घटना हो गयी। उन्होने कहा कि कानपुर से दाल लेकर बिहार के रोहतास जिला जा रहा थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


