अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रक

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

फोटो-23अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रकअनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रकअनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रकअनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रक

अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रक

मरदह। पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे 303 किमी कासिमाबाद थाना के बेलसड़ी गांव के पास बिहार से बालू लेकर आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आने पर अनियन्त्रित होकर 50 मीटर डिवाडर तोड़ते हुए ट्रक गहरी खाई में जाकर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अनिल सिंह, खलासी कल्लू निवासी गांव पतरईठा थाना उरुआ जिला गोरखपुर हादसे में बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक अनिल ने बताया कि नीद आने से अनियन्त्रित होकर डिवाइडर तोड़ कर गहरी खाई में गिर गया। ब्रेक लगते ही पीछे से ट्रक ने मारा टक्कर, चालक घायलमरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह मरदह थाना के सिंगेरा गांव के पास दिल्ली के किसी मार्ट का सामान लेकर आसाम जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टकराने वाले ट्रक के चालक 45 वर्षीय राजन पाल निवासी भुसावली अतरौली थाना बल्ला जिला अलीगढ़ घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल चालक का उपचार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम ने कासिमाबाद सीएचसी पर कराया। ट्रक चालक राजन पाल ने बताया कि हादसे में घायल होने पर खलासी बाहर निकाला गया है। उसको काफी चोट आई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।