Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTricolor Rally Honors Freedom Fighters and War Survivors in Sadaat
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

संक्षेप:

Ghazipur News - सादात में डा. भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज में तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें 1962 के भारत-चीन युद्ध के शहीद देवनाथ यादव के परिवार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डा. सरजीत सिंह ने...

Aug 15, 2025 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

सादात। डा. भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज बैरख में गुरुवार को तिरंगा रैली निकालकर दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों सहित 1962के भारत चीन युद्ध में छह साथियों सहित छह दिनों तक बर्फ में दबे होने के बाद जिंदा निकले स्व. देवनाथ यादव के स्वजन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डा. सरजीत सिंह ने देवनाथ यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव, डोरा गांव के स्वतंत्रता सेनानी रामदेव राय के पुत्र सुदर्शन राय और स्वतंत्रता सेनानी परिसद्धन विश्वकर्मा कै पौत्र चन्द्रकांत शर्मा को अंगवस्त्रम, साफा पहनाकर व तिरंगा देकर सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों तथा 89बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगा यात्रा निकाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी गणेश शंकर वर्मा, समता पीजी कालेज के एनसीसी के कैप्टन अशोक कुमार कुशवाहा, सुदामा विश्वकर्मा, डा. अनिल राय, प्रबंधक संजय कुशवाहा, सूबेदार स्नेही आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य कमलेश यादव और संचालन राजेश पाण्डेय ने किया।