बीएन सिंह के सिखाए रास्ते पर चलना ही श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया और उनके योगदान को सराहा। परिषद के सदस्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बीएन सिंह के सिखाए रास्ते पर चलना ही श्रद्धांजलि

गाजीपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य रहे बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सिखाए गये संघर्षों का अनुसरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जो भी सुविधा केंद्र कर्मचारी के समान राज्य कर्मचारियों को मिल रही है, उसका सम्पूर्ण श्रेय ठाकुर बीएन सिंह का ही है। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे बताया कि स्व: ठाकुर बीएन सिंह के द्वारा दिखाए गए संघर्षों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

परिषद् के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप ने सभी कार्मिकों से आपसी मतभेद भुला कर स्व: बीएन के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर संघर्ष करने का अनुरोध किया। श्रद्धांजलि सभा में बरमेश्वर उपाध्याय, जनार्दन सिंह, डा. पीएन सिंह, अशोक कुमार, बाल कृष्ण यादव, डा. दिनेश सिंह, विंध्याचल यादव, इ. प्रदीप शर्मा, बैजनाथ तिवारी, रमाशंकर यादव, दिनेशचन्द्र शर्मा, कामेश्वर द्विवेदी, अमर नाथ तिवारी, डीएन राय, अरुण सिंह, यशोधरा बसंत, संदीप यादव, सुरेश कुमार पाण्डेय, उग्रसेन सिंह, मनोज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।