पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की बनाई रणनीति
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। सरजू पाण्डेय पार्क में रविवार को छात्र नेताओं ने पुलिस की
गाजीपुर, संवाददाता। सरजू पाण्डेय पार्क में रविवार को छात्र नेताओं ने पुलिस की पिटाई से सियाराम उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उन्होंने श्रद्धांजली देते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा की शुरूआत की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनायी। छात्र नेताओं ने कहा कि अब मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन भी नहीं किया जा सकता है। नोनहरा थाना के परिसर में मांगों को लेकर धरनारत लोगों पर जिस प्रकार से पुलिस ने लाठिया बरसाई है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की पुलिस की पिटाई से मृत्यु हो जाती है।

उसपर अब जिला प्रशासन लिपापोती करने में जुटी हुई है। छात्र नेताओं ने कहा कि सियाराम उपाध्याय को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 16 सितम्बर की सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गई। इस दौरान डा. शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, अंशु पाण्डेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय, अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय , जस्सू राय, शिवम सिंह, कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी,अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




