Ghazipur News: प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर अर्पित किया श्रद्धासुमन

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर अर्पित किया श्रद्धासुमन दी। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों और महाविद्यालय में उनके योगदान को याद किया। प्रो. शिवानंद पां

Ghazipur News: प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर अर्पित किया श्रद्धासुमन

Ghazipur News: जखनिया। भुड़कुड़ा महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। विगत 26 अगस्त की रात कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों और महाविद्यालय में उनके योगदान को याद किया। प्रो. शिवानंद पांडेय ने विद्यार्थी जीवन से सेवाकाल तक की 41 वर्षों की सहयात्रा को स्मरण कर भावुक हो गए। प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि प्रो. सत्यप्रकाश विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष रहे। डॉ. रामानंद चौबे, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, प्रो. प्रकाशचंद पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और प्रकृति प्रेम को याद किया।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभा का समापन हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर अर्पित किया श्रद्धासुमन