Ghazipur News: रामसजन नागर बने सैदपुर के नए कोतवाल
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: सैदपुर में, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का स्थानांतरण मरदह थाने के लिए हुआ है। उनके स्थान पर रामसजन नागर को नई तैनाती मिली। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उनकी सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अनिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Ghazipur News: सैदपुर। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का स्थानांतरण मरदह थाने के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर जमानियां कोतवाली से रामसजन नागर को सैदपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। स्थानांतरण के बाद शनिवार को कोतवाली परिसर में अनिल सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कार्यशैली की सराहना की। अनिल सिंह ने सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार जताया। उनके कम समय में तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर भी दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
समारोह में एसएसआई प्रताप नारायण, एसआई ज्ञानेश्वर सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


