Ghazipur News: कारोबारी की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय राजेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई, जो दिलदारनगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चला रहे थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कारोबारी की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत
कारोबारी की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत

Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 85 के पास मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 43 वर्षीय राजेश कुमार जायसवाल पुत्र विद्यासागर जायसवाल निवासी वार्ड संख्या 8, सदर बाजार, दिलदारनगर के रूप में की। वह दिलदारनगर बाजार स्थित रघुनाथ कटरा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। घटना के बाद मृतक के पिता ने थाना दिलदारनगर में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी जायसवाल, 18 वर्षीय पुत्री रांझी जायसवाल तथा 15 वर्षीय पुत्र रिशु जायसवाल को छोड़ गए हैं।

उनका विवाह बिहार के नुआंव में हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGhazipur News: कारोबारी की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत