ओवरटेक के दौरान कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घबराए चालक ने पुल से लगाई छलांग, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर (गाजीपुर) में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गोमती नदी पुल पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घबराए ट्रक चालक ने पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ओवरटेक के दौरान कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घबराए चालक ने पुल से लगाई छलांग, मौत

खानपुर (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार सुबह गोमती नदी पुल पर एक हादसा हो गया। गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घबराए ट्रक चालक ने पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रक कार से टकरा गया। दुर्घटना में कार के दोनों ओर के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कार में 38 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह, अंजली सिंह, आशा सिंह तथा दो बच्चे 12 वर्षीय आराध्य सिंह, और 5 वर्षीय सम्राट सिंह सवार थे।

सभी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक 53 वर्षीय रणजी पाल पुत्र पलकधारी पाल, निवासी खेड़ई, जनपद सोनभद्र घबरा गया। बताया जा रहा है कि उसने पुल के नीचे पानी होने का अनुमान लगाकर पुल से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे पर्याप्त पानी नहीं था। जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबेपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।