फंदे से लटककर नवविवाहिता ने दी जान

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

नवविवाहिता ने बहादुरगंज में फंदे से लटककर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार संदेह में।

फंदे से लटककर नवविवाहिता ने दी जान

बहादुरगंज। नगर पंचायत बहादुरगंज के ग्राम सभा पट्टीगढ़ में शुक्रवार की शाम को एक नवविवाहिता ने फंदा से लटकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टीगढ़ ग्राम निवासी 28 वर्षीय गीता देवी पत्नी चिरंजीव कुमार घर में अकेले थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो गीता देवी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।