फंदे पर लटक युवक ने दी जान

May 06, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में 40 वर्षीय बृजेश राम ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

फंदे पर लटक युवक ने दी जान

पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में बुधवार की दोपहर घर के अंदर दरवाजा बंद कर युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश राम उर्फ बबलू पुत्र श्याम नारायण राम बुधवार की दोपहर खुद को अपने घर के एक कमरे में बंद कर अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद फांसी लगा लिया। इस दौरान उसकी पत्नी अनीता देवी जब कमरा खोलने के लिए बार-बार आवाज लगाई। कमरा जब नहीं खुला तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने जब धक्का देकर दरवाजा खोला तो बृजेश राम घर के अंदर फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह देख पत्नी अनीता जोर-जोर दहाड़ मार रोने लगी। घटना की सूचना मिलने ही करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मृतक बृजेश राम मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पत्नी अनीता देवी द्वारा लिखित तहरीर दी गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।