दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

सैदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय सुभाष प्रजापति की मौत हो गई। वह पैदल घर लौट रहे थे जब दो बाइकें आपस में टकरा गईं और एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। दोनों बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ की मौत

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार स्थित सादीभादी मोड के पास मंगलवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय अधेड़ की बुधवार दोपहर में मौत हो गई। जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय सुभाष प्रजापति पुत्र स्व. रघुनाथ प्रजापति सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रहे थे। वह घर के लिए पनीर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकें उन्हें बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गईं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नियंत्रण खो चुकी एक बाइक सुभाष से जा भिड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक चालक पंकज चौहान पुत्र इंदल चौहान निवासी प्राणपुर, अमिला, घोसी (मऊ) तथा दूसरे बाइक चालक अमर त्यागी पुत्र प्रेमचंद कोटेदार निवासी विश्वनाथगंज, भोपतपुर (प्रतापगढ़) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने सुभाष प्रजापति का उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और हालत नाजुक होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल बाइक चालकों का उपचार किया गया, जिनमें अमर त्यागी को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई थीं। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र नीरज ने बाइक चालक पंकज चौहान के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। सुभाष प्रजापति की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।