अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Feb 13, 2026 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - गाजीपुर के सैदपुर तहसील क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद की मृत्यु हो गई। वह शादी समारोह से लौटते समय तेज गति से बाइक चला रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

गाजीपुर (खानपुर)। सैदपुर तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में अमिरहां गांव निवासी 37 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद की मृत्यु हो गई। बता दें कि वह एक शादी समारोह से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सैदपुर-भीमापार मार्ग पर जौनपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर के बाद वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

वीरेंद्र खेती और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Road Accident Claims Life of 37-Year-Old in Gazipur
;;
;