Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Loss Soldier Panna Lal s Body Returns Home Final Rites Held with Military Honors
राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवान का हुआ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवान का हुआ अंतिम संस्कार

संक्षेप:

Ghazipur News - ग्राम पंचायत बदौली अदाई निवासी 43 वर्षीय हवलदार पन्ना लाल का शव शनिवार रात गांव पहुंचा। 23 जनवरी को ट्रेन में घर लौटते समय वे लापता हो गए थे। बाद में उनका शव कस्थार स्टेशन के पास मिला। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार वीरपुर गंगा घाट पर किया गया। इस अवसर पर कई नेता और लोग उपस्थित थे।

Jan 25, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

भांवरकोल,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदौली अदाई निवासी सेना में हवलदार पद पर तैनात 43 वर्षीय पन्ना लाल का पार्थिव शरीर शनिवार की देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार वीरपुर गंगा घाट पर किया गया। पन्नालाल अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पन्नालाल राजभर वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में 17 कोर एपीएस के पन्नागढ़ में हवलदार पद पर तैनात थे। पन्नालाल राजभर की पत्नी संजू देवी वर्तमान में ग्राम पंचायत बदौली अदाई की ग्राम प्रधान हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि बीते 23 जनवरी की रात पन्नालाल राजभर अपनी पत्नी संजू देवी और अपने अति नजदीकी पड़ोसी नीरज सिंह कुशवाहा के साथ ट्रेन से घर आ रहे थे । पत्नी से ट्रेन में ही टहलने की बात कह कर अपनी सीट से उठे और फिर दोबारा सीट पर नहीं आए। थोड़ी देर बाद पत्नी संजू ने देखा कि वह सीट पर नहीं पहुंचे तब वह अपने पड़ोसी नीरज कुशवाहा के साथ ट्रेन में इधर-उधर चारों तरफ खोजने लगी। कहीं उनका अता पता नहीं चला। तब वह लोग ट्रेन रूकने पर फैसर स्टेशन पर अपना सामान वगैरह लेकर उतर गए और सरकारी तथा रेलवे के विभागीय तंत्र से पता लगाना शुरू किया। पता चला कि कस्थार स्टेशन के पास ट्रेन लाइन पर मृत पड़े होने की सूचना मिली ,जो परइया थाना क्षेत्र में पड़ता है। वहां संपर्क करने पर पता चला कि शव मगध मेडिकल कॉलेज गया पोस्टमार्टम हाउस पर है। वहां पत्नी संजू देवी और नीरज कुशवाहा पहुंचे। सैनिक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां सोमारी देवी, पत्नी संजू देवी तथा पुत्री साधना आराधना अंशिका तथा पुत्र अनमोल का रोते-रोते बुरा हाल था। सेना के अधिकारियों ने उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध कराया, जहां से वे शव के साथ गांव पहुंच गए। रविवार को वाराणसी से 39 जीटीसी से नायब सुबेदार एस सुब्बा के नेतृत्व में आई सैनिकों की टीम द्वारा सैनिक सम्मान देने के बाद वीरपुर गंगा घाट पर दिवंगत सेना के जवान पन्नालाल राजभर का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक मनु अंसारी उर्फ सुहेब अंसारी, पूर्व सांसद अतुल राय तथा भाजपा नेता पीयूष राय के अलावा सतीश राय, रोशन कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा, गयाशंकर यादव, नीरज सिंह कुशवाहा, संतोष चौधरी, उमेश गोड़, विजय कुशवाहा, बंटी सिंह, गोपाल राय एवं पुलिस बल के साथ उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।