गंगा में नहाने गया दुकानदार डूबा, कोहराम

Mar 29, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गांव नरवाघाट पर गंगा में नहाने गए दुकानदार सत्यनारायण गुप्ता डूब गए। 40 वर्षीय रिंकू गुप्ता की पहचान घाट की सीढ़ी और चप्पल से हुई। गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगा में नहाने गया दुकानदार डूबा, कोहराम

गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत गांव के नरवाघाट पर गंगा में नहाने गया दुकानदार रविवार की सुबह डूब गया। घाट की सीढ़ी और चप्पल से उसकी पहचान की गई। जानकारी होते ही परिजन रोते- बिलखते आए। गोताखोरों की मदद से घंटों खोजबीन की गई। लेकिन पता नहीं चला। देर शाम तक परिजन घाट पर बैठे रहे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। गहमर गांव के के बाबूराय पट्टी निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण गुप्ता उर्फ रिंकू गुप्ता की थाने के पास मिठाई की दुकान है। सुबह लगभग 9 बजे नरवाघाट पर गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया।

देखते ही देखते डूब गया। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन घाट खोजते हुए घाट की सीढ़ी पर आए तो देखा कि उसका गमछा और चप्पल पड़ा था। इस घटना के बाद घाट पर कोहराम मच गया। परिजन रोने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं चला। पत्नी और दो बेटियां और बेटा का रो- रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि थाने के सामने सत्यनारायण की मिठाई की दुकान है। ढूढने के लिए गोताखोरों के संग पुलिस भी लगी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।