Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Drowning Incident Claims Life of 55-Year-Old Man in Ghazipur
रजवाहा में डूबने से अधेड़ की मौत

रजवाहा में डूबने से अधेड़ की मौत

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में शनिवार रात को 55 वर्षीय मोहन बिंद की पानी से भरे रजवाहा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nov 02, 2025 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर (रेवतीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में शनिवार की देर रात को पानी से भरे ताडीघाट रजवाहा में डूबकर 55 वर्षीय मोहन बिंद की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जबकि इस हादसे से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पानी से भरे मृतक के शव को बाहर निकाला,शव घर पहुंचते ही पत्नी‌ मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को रात में ही सूचना दे दी।जिसके बाद पुलिस रविवार को घर पहुंच कर परिजनों ,ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर शाम मोहन बिंद शौच के लिए गया था। वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा,तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के समीप रजवाहा में औधे मुंह मोहन पडे दिखाई दिए। जिनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक मृतक को केवल तीन लडकियां रेखा, करिश्मा और संगीता है। जिनकी‌ पूर्व में शादी हो चुका है। बताया कि मृतक अपने पांच भाईयों में चौथे नंम्बर पर था।वह लडकियों की शादी के बाद अपनी पत्नी संग घर रहता था। मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक पति के मौत के बाद पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।