भीतरी गांव के युवक की गंगा में डूबने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - सैदपुर के भीतरी गांव के 35 वर्षीय गणपत प्रजापति की वाराणसी के चौबेपुर स्थित कैथी गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। गणपत अपने दो मित्रों के साथ स्नान करने गया था, जहां उसका पैर फिसल गया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भीतरी गांव के युवक की गंगा में डूबने से मौत

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह वाराणसी के चौबेपुर के कैथी गंगा घाट पर स्नान करते वक्त डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घंटों तलाश के बाद स्थानीय गोताखोर ने शव को गंगा से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी जहानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति पुत्र स्व तिलकु प्रजापति अपने दो मित्र सतीश और चंदन के साथ शुक्रवार भोर में चौबेपुर स्थित मार्कण्डेय महादेव मन्दिर पहुंचे। जहां गंगा स्नान करने के लिए तीनों कुटी घाट पर पहुंचे। स्नान करने के दौरान गणपत का पैर फिसला और वह अचानक गहरे पानी में चला गया।

जिसके बाद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वो गणपत को बचा नहीं पाए। स्थानीय गोताखोरों ने लगभग दो घंटे बाद शव को घटनास्थल से कुछ ही दूर पर बरामद किया। सूचना मिलते ही मृतक गणपत के परिजनों मे चीत्कार मच गया। परिजनों के मुताबिक गणपत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता सहित बेटा सत्यम और बेटी शिवांगी का एक भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी गीता सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।