बिजली के पोल में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
संक्षेप: Ghazipur News - खानपुर (गाजीपुर) में एक युवक की बाइक बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। विकास राजभर (25) अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में सिर पोल से टकराया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम छा गया है।
खानपुर (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के मठ सरैया में शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार युवक की बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौधा चौकी क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी विकास राजभर (25) पुत्र जीतू राजभर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे घर से अपने बहन के घर मौधा जा रहा था। तभी मठ सरैया के पास पहुंचा ही था कि बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे पटरी के बगल में लगे खंभे से जा टकराया।

लोगों के मुताबिक भीषण टक्कर में उसका सिर पोल से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे समाज सेवी राजा सिंह व चौकी इंचार्ज रामबाबू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों और एक बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल विकास की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। मां रीता बिलख कर बेटे को पुकार रही थीं। बहन वंदना भाई धर्मेंद्र और दादा बाबू राम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जीतू गमगीन हैं। बड़ा भाई जितेंद्र दुबई रहता हैं। महेंद्र लुधियाना से घर के लिए रवाना हो गया है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




