पीछे से वाहन में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
गाजीपुर के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम वाहन का हादसा हुआ, जिसमें चालक आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि चालक को नींद आ गई थी, जिससे वह सामने जा रहे वाहन से टकरा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाजीपुर (मरदह)। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर गांव के समीप बिहार के तरफ से सामान लेकर आ रही डीसीएम वाहन से टकरा गई। घटना में डीसीएम चालक 35 वर्षीय आयुष कुमार निवासी नगला मुन्नी रहीम थाना इटावा की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक नींद आने के वजह से सामने जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गयी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम एवं पुलिस ने चालक को क्षतिग्रस्त डीसीएम से निकाला गया।
तबतक उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डीसीएम के मालिक को भी सूचना भेज दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


