
सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत
Ghazipur News - मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे पेट्रोल पंप के पास बुधवार
मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे पेट्रोल पंप के पास बुधवार को मालवाहक वाहन डीसीएम की किसी वाहन से टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम का चालक मरदह थाना के भोजापुर गांव निवासी 26 वर्षीय सतीश खरवार घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीएम चालक सतीश खरवार वाराणसी से फल लादकर मऊ फल मंडी के लिए रात्रि में निकला। नैसारे के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सतीश खरवार को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत सतीश खरवार सत्यनाराण खरवार का एकलौता पुत्र था। सतीश खरवार का एक मात्र पुत्र शिवा सात माह का है। सतीश गाड़ी चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। हादसे के बाद पत्नी का रोकर बुरा हाल है। सतीश के पिता ने कहा कि हादसे के बाद पुत्र को जिला चिकित्सालय में किसी वाहन से ले जाया गया था जहां पर घंटो इलाज नहीं हुआ। उसने बताया कि मऊ निवासी डीसीएम मालिक ने घटना के बाद गाड़ी से फल उतरवा कर लेकर चला गया लेकिन अस्पताल भी नहीं आया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


