Ghazipur News: गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार
Ghazipur News: गाजीपुर के मरदह में एक सड़क हादसे में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, और चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया और ट्रैफिक रोका गया, लेकिन बाद में इसे सामान्य कर दिया गया।

Ghazipur News: मरदह, (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिरथीपुर स्थित भड़सर चट्टी के पश्चिम फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉली पलटकर सड़क पर ईंट बिखर गई। कार चालक घायल हो गया। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मरदह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार हो गया।हादसे
में घायल कार चालक भावेश कुमार झा निवासी अंबे चौक, पडरौना जनपद कुशीनगर ने बताया कि वह एक परिचित को वाराणसी छोड़ने गए थे। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने घर पडरौना लौट रहे थे। भड़सर चट्टी के पास अचानक सामने चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक का उपचार निजी चिकित्सालय भेजकर कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी की सहायता से पलटी ट्रॉली और सड़क पर फैली ईंटों को हटवाकर यातायात प्रारम्भ कराया गया। थानाध्यक्ष बिरनो पन्नेलाल यादव ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर रहते हो बचाव कार्य किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


