Ghazipur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: खानपुर के गोपालपुर गांव में नागपंचमी पर दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दर्जनों पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना दमखम दिखाया। ग्रामीणों ने रोमांचक मुकाबले देखे और विजेताओं को तालियों से सराहा। यह आयोजन गांव की एकता और पारंपरिक खेल संस्कृति को दर्शाता है। कार्यक्रम में कई ग्रामीण नेता भी मौजूद थे।

Ghazipur News: खानपुर। नागपंचमी के अवसर पर गोपालपुर गांव में ग्रामीणों की ओर से दंगल का आयोजन हुआ। अखाड़े में दर्जनों पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में दमखम दिखाते हुए शानदार दांव-पेंच आजमाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। गोलू, चिन्नू, आयुष, कुश और हर्षित ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता पहलवानों का ग्रामीणों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। दंगल ने गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक खेल संस्कृति की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरिदास यादव, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, रिंकू, अमरिंदर, सर्वेश, पवन यादव, आनंद, दीपक और राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Balia News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया जोर


